सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी, 26 सितंबर 2026। वाराणसी में शनिवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। लहरतारा, चांदपुर समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई।  

बता दें कि ओडिशा में चक्रवात और हिमालय की बर्फबारी का असर काशी में दिख रहा है। पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रिमझिम व झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। 

इसी क्रम में शनिवार को भी शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं। वहीं, अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में शुक्रवार की देर रात आदेश जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान

शेयर करेअंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी, नगर सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महासमुंद जिले में महानदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जिले के नदी-नाले उफन रहे […]

You May Like

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज: कहा- अब आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा....|....कोहली बोले- 2027 में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा....|....केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड....|....बाथरूम से मिला महिला का शव, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना....|....गांव का नाम केवल पहचान नहीं, जनभावनाओं से जुड़ा होता है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त....|....गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात....|....बिस्तर के पास बैठा था सांप, महिला की चीख से मचा हड़कंप....|....बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान....|....सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा