हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चमोली/ रुद्रप्रयाग, 17 सितंबर 2026। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई इस बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। इधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। खराब मौसम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक सावधानी से आवाजाही करने को कहा है।

लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तराखंड, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने विशेष धारा पूजन और धारा आरती की। इस दौरान मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी […]

You May Like

'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते': भाजपा का राहुल पर पलटवार....|....बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े....|....खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक....|....विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा....|....48 लाख का मैनेजर बनकर रचाई शादी....|....अमृतसर में एएसआई की हत्या....|....विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी करने जा रहे युवक की मौत....|....भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की पहचान गड्ढों वाले सड़कों से हो गयी है - कांग्रेस....|....प्रदेश के अस्पतालों में 80 प्रतिशत डॉक्टरों के पद खाली - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन