‘मेरा बच्चा जहरीली हवा में साँस ले रहा है!’ राहुल गांधी ने शेयर किया माँओं का दर्द, संसद में चर्चा की रखी माँग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त और प्रभावी एक्शन प्लान की मांग करते हुए पूछा कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर एक्टिव क्यों नहीं है।

माँओं के साथ बातचीत करते हुए राहुल का वीडियो हुआ वायरल

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास पर महिलाओं के एक समूह, वॉरियर्स मॉम: मदर्स फॉर क्लीन एयर संस्था के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया ‘X’ पर शेयर किया। राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा- “मैं जिस भी माँ से मिलता हूँ, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में साँस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। हमारे बच्चे स्वच्छ हवा में साँस लेना डिजर्व करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों का दर्द माँओं के दिल में सबसे गहरी चोट की तरह उतरता है। ये साहसी माँएँ पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं। जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

भयावह स्थिति को राष्ट्रीय आपदा का दिया नाम

राहुल गांधी ने इस भयावह स्थिति को राष्ट्रीय आपदा करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और समय तेज़ी से हमारे हाथों से फिसल रहा है।” कांग्रेस नेता ने मांग की कि भारत को तुरंत इस पर गंभीर चर्चा और निर्णायक कार्रवाई चाहिए, ताकि हमारे बच्चे साफ हवा के लिए संघर्ष न करें, बल्कि एक ऐसे भारत में बड़े हों जो उन्हें सेहत, सुरक्षा और उभरने का पूरा आसमान दे सके। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की मांग दोहराई और कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए एक सख्त और तुरंत लागू करने वाले एक्शन प्लान की जरूरत है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रदूषण से हर कोई पीड़ित है, चाहे वह दिल्ली में रहने वाला गरीब आदमी हो या अमीर आदमी।

Leave a Reply

Next Post

इस रिकॉर्ड से बस 98 रन दूर हैं रोहित शर्मा, सचिन-कोहली-द्रविड़ की खास लिस्ट में होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। रोहित जल्द ही उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। इस उपलब्धि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल