जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जबलपुर, 18 अगस्त 2026। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। गढ़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गढ़ा सीएसपी आशीष जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की कैश शाखा में छात्रों की फीस, आईपीडी, ओपीडी एवं अन्य मदों से प्राप्त नकद राशि मनी रसीद बुक के माध्यम से प्राप्त की जाती है। कैश शाखा में वित्तीय घोटाले की जांच के लिए आंतरिक कमेटी का गठन किया गया था।

मेडिकल कॉलेज की कमेटी की जांच के दौरान एक अप्रैल 2020 से 30 नवंबर 2025 के बीच मनी रसीद बुक से प्राप्त राशि और निर्धारित बैंक खातों में जमा की गई राशि में अंतर पाया गया। जांच में सामने आया कि इस अवधि के दौरान 1 करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये की शासकीय राशि संबंधित बैंक खातों में जमा नहीं कराई गई। आरोप है कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत इस राशि का गबन किया गया।

कैश शाखा में पदस्थ थे आरोपी
कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि इस दौरान कैश शाखा में मनोहर केवट, सेवानिवृत्त कैशियर, श्रीमती साधना चंद्रोल, कैशियर, भानू सिंह शाक्यवार, सहायक ग्रेड-3, अरविंद धुर्वे, सह-प्रभारी और विशाल सराठे, सहायक ग्रेड-3 सहित अन्य कर्मचारी पदस्थ थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने वित्तीय अनियमितता के संबंध में गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पांच के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 316, 318 और 61 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस वित्तीय अनियमितता से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 18 अगस्त 2026। इंदौर के समीप कनाड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर खून सवार था। उसने अपनी 12 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले उसका गला दबाया, फिर […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल