‘अमेरिका के साथ हमारे संबंध अमूल्य’, विदेश मंत्री बोले- रूस के साथ व्यापार में कटौती नहीं करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अमूल्य हैं। नई दिल्ली में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि नई दिल्ली को रूस के साथ अपने आर्थिक संबंध मजबूत करने से भी नहीं डरना चाहिए। भारत के पूर्व राजदूत राजीव सीकरी ने एक किताब लिखी है, जिसका शीर्ष ‘स्ट्रैटेजिक काउंड्रम्स: रिशेपिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी’ है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इस किताब का विमोचन किया।किताब के विमोचन समारोह में विदेश मंत्री ने भारत की विदेश नीति और पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपने विचार रखे। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जैसा कि किताब में भी बताया गया है कि हमारे अमेरिका के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंध अमूल्य हैं। इसलिए, आज अमेरिका हमारी बहुध्रुवीयता को बढ़ाने के लिए अपरिहार्य है, कि अगर हमें निर्णय लेने की उस जगह, उस स्वतंत्रता की आवश्यकता है, ताकि हम आजाद होकर अपने फैसले ले सकें।’

जयशंकर ने कहा कि ‘भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास से कोई भी इनकार नहीं कर सकता, जिसने 1950 के दशक से लेकर 1980 के दशक तक कई चुनौतियों का सामना किया। आज दुनिया की वास्तविकता कुछ अलग है। अगर हम देखें कि दबाव कहां हैं, दबाव के प्राथमिक स्रोत कहां हैं, तो यह अब अमेरिका नहीं है। दुनिया बदल गई है, अमेरिका के बारे में हमारी समझ बदल गई है। अब अमेरिका भी हमें समझता है।’ 

रूस के साथ संबंधों को लेकर क्या बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘जब रूस की बात आती है, तो भारत को ‘यूरेशियन संतुलन’ के प्रति भी संवेदनशील होना होगा। यह हमारे लिए एक मुख्य रणनीतिक आवश्यकता है। रूस के साथ भारत का व्यापार पांच गुना बढ़ गया है और यह सिर्फ एक साधारण तेल का मुद्दा नहीं है। भारत और रूस के बीच एक आर्थिक पूरकता है और हमें इस पूरकता के लाभों को आगे बढ़ाने से डरना नहीं चाहिए। रूस अब खुद अपनी पूर्व की ओर देखों नीति का पालन कर रहा है और साल 2022 के बाद से मॉस्को का दुनिया से संपर्क का तरीका बदला है और भारत को इसे समझने और इसका फायदा उठाने की जरूरत है। 

Leave a Reply

Next Post

देवरिया में बड़ा हादसा; पिकअप ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत...चार घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देवरिया 31 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक वैन ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं