फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 26 अगस्त 2026। 2019 में रिलीज हुई ‘अवेंजर्स एंडगेम’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में कुछ नया कंटेंट भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही फैंस को आने वाली फिल्म ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ की झलक भी देखने को मिलेगी, जो 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म
मार्वल स्टूडियोज इस सुपरहिट फिल्म को ‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ के नाम से भारत के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने जा रहा है। फिल्म 25 सितंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ सिर्फ पुरानी फिल्म की दोबारा रिलीज नहीं है। इसका रनटाइम करीब 185 मिनट होगा, यानी यह ओरिजिनल थिएट्रिकल वर्जन से लगभग चार मिनट लंबी होगी।

डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन
इस नए वर्जन में एक खास इंट्रोडक्शन और ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से जुड़ा नया कंटेंट शामिल किया गया है। फिल्म के आखिर में एक नया पोस्ट-क्रेडिट सीन भी जोड़ा गया है, जो एंडगेम को अवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।

इसके अलावा, IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले फैंस को अवेंजर्स डूम्सडे की एक खास झलक भी देखने को मिलेगी।

‘अवेंजर्स डूम्सडे’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

  • नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
  • फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

तिब्बत में फटे ग्लेशियर से नेपाल में तबाही

शेयर करेकई गांव और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बहे, बड़ी संख्या में लोग लापता इंडिया रिपोर्टर लाइव रसुवा, 26 अगस्त 2026। उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिससे तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कुछ हिस्से तबाह हो गए और घरों, गाड़ियों, पुलों […]

You May Like

रूस में फिर कांपी धरती: कामचटका क्षेत्र में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी....|....रेडिएंट कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर बजरंग दल ने जताई आपत्ति....|....मेट्रो प्रबंधन ने सुरंग के सुरक्षा पैमानों पर दी सफाई....|....हिमाचल में सिर्फ दो युवतियों ने शिक्षा के लिए लिया ऋण....|....लोकभवन में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर केस....|....दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका....|....नेहरू प्लेस के खिदमत रेस्टोरेंट में आग....|....68 हजार सीटें खाली, अब कॉलेजों का ऑडिट....|....बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- CJP का प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश