पीएम माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई; कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और पूरे देश समेत अंतरराष्ट्रीय फैनबेस इस खास दिन को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘हैप्पी बर्थडे रजनीकांत’ ट्रेंड कर रहा है। वहीं रजनीकांत के दामाद रहे धनुष ने भी इस खास दिन पर उन्हें प्यारा-सा बर्थडे विश भेजा है। 

पीएम मोदी ने भी किया विश 
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने रजनीकांत के लिए एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके परफॉर्मेंस ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और उन्हें अपार सराहना दिलाई है। उनका फिल्मी सफर विविध भूमिकाओं और शैलियों से भरा है, जिसने हमेशा नए मानक स्थापित किए हैं। यह वर्ष और भी खास रहा क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं।’

धनुष ने रजनीकांत को दी बधाई
धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर भावनाओं से भरा संदेश लिखा। धनुष ने अपने पसंदीदा अभिनेता को बधाई देते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा।

एमके स्टालिन ने भी दी बधाई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ‘छह साल की उम्र से लेकर साठ तक—पिछले पचास वर्षों से जो सभी को मोहित करते आए हैं- मेरे मित्र सुपरस्टार रजनीकांत को दिल से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Next Post

'संरक्षा, दायित्व और जन विश्वास का नए कानून में रखना होगा ध्यान', परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। जनता का विश्वास हमेशा से भारत के परमाणु कार्यक्रम की आधारशिला रहा है। देश के सतत, समतापूर्ण और ऊर्जा-सुरक्षित विकास के दृष्टिकोण में यह आधार निहित है कि परमाणु ऊर्जा का उपयोग अत्यधिक संरक्षा, निर्विवाद उत्तरदायित्व और पारदर्शी संचार के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल