मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास

indiareporterlive
शेयर करे

योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 21 जून 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की बहुत प्राचीन परंपरा में से एक है योग। जिसे हम अष्टांग योग के रूप में भी जानते है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ये आठ हिस्से अष्टांग योग के है। आसन इन सबका जोड़ है लेकिन यम और नियम पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है, तभी अष्टांग योग का लाभ जीवन में मिल सकता है। मैं सभी साथियों से निवेदन और आग्रह करना चाहता हॅॅू कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। कुछ समय अपने लिए निकाले, जिसमें आप यम, नियम, आसन और प्राणायाम का पालन करें।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर हर वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के चौथे स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अमित अजीत जोगी का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 जून 2020। छत्तीसगढ़ के जन, जल, जंगल और जमीन के विकास तथा छत्तीसगढ़ पर अमीर धरती गरीब लोग के अभिशाप को मिटाने, छत्तीसगढ़ रत्न, विकास पुरुष माननीय अजीत जोगी जी ने 21 जून 2016 को क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)’ का गठन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण