अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 नई दिल्ली, 07 नवंबर 2026। अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, वह अमेरिका से गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।

हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकियां दी थीं। उसके खिलाफ हत्या और धमकी देकर रंगदारी मांगने समेत कई मामले दर्ज हैं।

कौन है गैंगस्टर हैरी बॉक्सर
हैरी बॉक्सर इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े उन नामों में शामिल है, जिन पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। उसका असली नाम हरि चंद जाट है। राजस्थान के अलवर जिले के नारायणपुर का रहने वाला हैरी कभी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेता था और जयपुर में कोच के तौर पर भी काम कर चुका है। बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया और वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया।

2022 से चल रहा फरार 
पुलिस और जांच एजेंसियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर वर्ष 2022 से फरार है और उसके अमेरिका में रहने की आशंका है। उस पर राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में रंगदारी, लूटपाट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां उसे विदेश से गैंग की गतिविधियां संचालित करने वाले प्रमुख लोगों में गिनती हैं।

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद सामने आया था ऑडियो
अगस्त 2025 में कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद एक कथित ऑडियो सामने आया था। इसमें हैरी ने बॉलीवुड के लोगों को अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने पर निशाना बनाने की धमकी दी थी। हैरी बॉक्सर का नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क और गैंगों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में भी चर्चा में है। 

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में

शेयर करेगादी आइजेनकोट को मिला 67 सांसदों का समर्थन इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 07 नवंबर 2026। इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा कि वह रविवार को यह घोषणा करेंगे कि नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। यह फैसला विपक्ष के गादी आइजेनकोट को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू […]

You May Like

भारतीय वायुसेना ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....फिल्म 'रामायण' में रावण की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर....|....दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के तरीके....|....सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी....|....इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में....|....अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में....|....जिला जेल में सलाखों के पीछे हुनर की नई पाठशाला....|....अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, भेजा जेल....|....एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार....|....45000 रिश्वत लेते रेलवे का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार