छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलोग्राम तय की

indiareporterlive
शेयर करे

हजारों महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठनों में गोबर से तैयार किया जा रहा वर्मी कंपोस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हरेली त्यौहार से शुरू की है गोधन न्याय योजना

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने जारी किया आदेश

प्रदेश के 4487 गौठनों में हो रही है गोबर खरीदी

अब तक प्रदेश में 8000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हुआ गौठनों में : 1000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री भी हुई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन ने गौठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर न्यूनतम10 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश में इस साल हरेली पर्व से देश की अपनी तरह की पहली गोबर खरीदी की अभिनव योजना गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत 2 रुपए प्रति किलोग्राम पर ग्रमीणों, किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। गोधन न्याय योजना में अब तक 1.36 लाख गोबर विक्रेताओं को उनसे खरीदे गए गोबर के मूल्य के रूप में 59.08 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उनके खातों में किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 6430 गौठानों में से 4487 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए गौठानो में अब तक 44 हजार टांकों का निर्माण किया गया है और 16 हजार टांके बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 8000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन गौठनों में हो चुका है और 1000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की जा चुकी है। प्रदेश के हजारों महिला स्व सहायता समूह गौठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं,  वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर में वृद्धि से उनकी आय में  इजाफा होगा। इस योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के हर जिले में वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय शिक्षा मंत्री 15 को करेंगे भारतीय अनुवाद संघ का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 12 दिसंबर 2020। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय की महत्‍वाकांक्षी परियोजना ‘भारतीय अनुवाद संघ’ का शुभारंभ मंगलवार 15 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे भारत के माननीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ करेंगे। यह जानकारी विश्‍वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं ‘भारतीय अनुवाद संघ’ के संयोजक प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्‍ल ने एक विज्ञप्ति में दी। उन्‍होंने बताया […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर