‘भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला’ : केंद्र ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले अरबपति जॉर्ज सोरोस पर किया पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि विदेशी धरती से भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया है, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने का ऐलान किया है. कई देशों के खिलाफ दांव लगाने वाले जॉर्ज सोरोस ने अब भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अपने बुरे इरादे जाहिर कर दिए हैं. आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते अह्वान करना चाहिए और इस विदेशी को जवाब देना चाहिए।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए. उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं, बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत, जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस. उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे. आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म किए जाने को चुनौती देने के मामले में जल्‍द सुनवाई की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 17 फरवरी 2023। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म किए जाने के सरकार के फैसले को चुनौती देने के मामले ने सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है. कोर्ट ने कहा इस मामले में हम विचार […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'