मोतिलाल ओसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

मोतिलाल ओसवाल की तिमाही रही शानदार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 31 जुलाई 2026। मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि अन्य समग्र आय  सहित कुल पैट 1,513 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इस शानदार प्रदर्शन में एसेट मैनेजमेंट कारोबार की अहम भूमिका रही, जहां पैट में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 31 प्रतिशत बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपये हो गया। म्यूचुअल फंड कारोबार में एसआईपी इनफ्लो 16 प्रतिशत बढ़कर 4,064 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट का एयूएम 37 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट में एआरआर रेवेन्यू 26 प्रतिशत बढ़ा और डिस्ट्रीब्यूशन बुक 45,575 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में पैट 36 प्रतिशत बढ़कर 32 करोड़ रुपये रहा और ऋण वितरण में 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग भी क्रिसिल द्वारा बढ़ाकर ए ए प्लस (स्टेबल) कर दी गई। कंपनी के कुल रेवेन्यू में एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू  का योगदान बढ़कर 66 प्रतिशत हो गया, जिससे आय और अधिक स्थिर एवं अनुमानित बनी है। पिछले 10 वर्षों में कंपनी ने ऑपरेटिंग पैट में 33 प्रतिशत की सीएजीआर के साथ लगातार मजबूत विकास का रिकॉर्ड कायम किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री की गैर जिम्मेदारी से बस्तर में मलेरिया फैल रहा- दीपक बैज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 जुलाई 2026। बस्तर में मलेरिया के फैलाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही जिम्मेदार है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बस्तर संभाग में मलेरिया के फैलाव और कांकेर के आदिवासी हॉस्टल में तीन बच्चों की मृत्यु के लिये सीधे जवाबदार है।   प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या