प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: शिवसेना नेता के परिवार ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

ठाणे, महाराष्ट्र, 03 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार ने इस हत्याकांड में ठाणे शहर के स्थानीय राजनीतिक दखल की भी आशंका जताई है। पूर्णेकर के परिवार ने शुक्रवार को भाजपा नेता विधायक संजय केलकर और एमएलसी निरंजन डावखरे से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक कराने का आग्रह किया जिससे कि राजनीतिक दबाव से मुक्त निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। पूर्णेकर की पत्नी और बेटे ने दोषियों को मौत की सजा और राजनीतिक पदों पर बैठे संदिग्धों को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने सीबीआई से मामले में शामिल होने और हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने की अपील की।

क्या हुआ था 29 सितंबर की रात?
शिवसेना (यूबीटी) के ठाणे डिविजन प्रमुख पूर्णेकर को 29 सितंबर की रात कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के इलाके में गोली मारी गई और धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच, जानकारी सामने आई है कि आरोपियों में से एक, निखिल यादव, जो पूर्णेकर के घर के पास खाने-पीने का स्टॉल चलाता था, ने रेकी की थी और शिवसेना (यूबीटी) नेता के शेड्यूल, आने-जाने और भागने के रास्तों पर बारीकी से नजर रखी थी। पुलिस ने पहले ही पप्पू शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। वह पूर्णेकर का करीबी था और हमले के समय उनके ऑफिस में ही मौजूद था। उस पर शूटरों को लॉजिस्टिकल मदद देने का शक है।

अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा कि क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि यादव ने हथियारों का प्रशिक्षण कहां से लिया, हथियार किसने सप्लाई किए और क्या कॉन्ट्रैक्ट के पैसे दिए गए थे? पूर्णेकर के परिवार ने ठाणे की पूर्व मेयर और शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि, मीनाक्षी शिंदे ने शुक्रवार को हत्या के मामले से अपना नाम जोड़ने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिलिंडर लीक से घर में लगी आग

शेयर करेचार बच्चों समेत परिवार के छह लोग झुलसे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू, 03 अक्टूबर 2026। बंगलूरू के नयनदहल्ली इलाके में शनिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे शामिल […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस