देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी 65 हस्तियां: राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन-कौन शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 65 प्रमुख हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। यह समारोह मंगलवार शाम पांच बजे होगा।

इस दूसरे समारोह में राष्ट्रपति कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी राष्ट्रपति ने दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री समेत 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे। अधिकारियों ने बताया कि इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। वर्ष 2026 के लिए सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें पांच पद्म विभूषण शामिल हैं। इनमें से दो पुरस्कार चार व्यक्तियों को संयुक्त रूप से दिए जा रहे हैं, जिन्हें दो ही गिना जाएगा।

रोहित को पद्मश्री व दिवंगत शिबू सोरेन के परिजनों को सौंपा जाएगा पद्मभूषण
अधिकारियों के अनुसार इस समारोह के दौरान सार्वजनिक मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस और साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता मैमूट्टी, अमेरिकी ऑन्कोलॉजिस्ट दत्तात्रेयडु नोरी और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिलेगा। इसके अलावा झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन के परिजनों को पद्मभूषण और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा व हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री दिया जाएगा।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक

  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। ये तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं।
  • ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
  • पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्मभूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2026। भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को शनिवार को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश बताया। विदेश मंत्रालय के […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|.... खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे