सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 02 सितंबर 2026। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचपेडी में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पीडीएस भवन के पास खेत में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने जब खेत के पास शव देखा तो पूरे गांव में खबर तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया।

जानकारी के अनुसार, आज प्रातः ग्रामीण खेतों की ओर गए थे, तभी उन्होंने खेत में एक शव पड़ा देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को पड़े हुए 2 दिन से ज्यादा समय हो गया है। शव के सिर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह हत्या है या कोई अन्य घटना, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अज्ञात व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक स्थानीय है या बाहरी व्यक्ति है। शव की स्थिति ऐसी है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति शव के पास न जाए ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहें। उरगा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक टीम शव और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और लापता लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचपेडी गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया

शेयर करेसेंसेक्स 788 अंक और निफ्टी 269 अंक तक लुढ़का इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 02 सितंबर 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह बड़ी बिकवाली देखने को मिली। शानदार घरेलू आर्थिक विकास (जीडीपी) के आंकड़ों की खुशी पर पश्चिम एशिया में भड़कती जंग के साये ने पानी फेर […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई