पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 जुलाई 2026। प्रदेश के सहकारी सोसायटियों में खाद बीज की समस्या के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसान लगातार आंदोलित हैं, जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है लेकिन किसान विरोधी यह सरकार केवल फर्जी दावें करके इस समस्या से ही इनकार कर रही है। इस खरीफ सीजन की खेती का समय तेजी से निकल रहा है लेकिन अभी तक पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है इसी वजह से खाद और बीज के कालाबाजारी हो रही है, नकली खाद अमानक गुणवत्ताहीन खाद बिक रहे हैं, किसान महंगे रेट पर खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं है तो फिर महंगे दाम पर निजी दुकानों में कैसे बिक रहा है? नकली खाद और बीज आ कहां से रहे हैं? किसानों की शिकायत पर तत्काल ठोस कार्रवाई क्यों नहीं किया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसान अपने हक और हित की मांग को लेकर इस गूंगी बहरी सरकार के सामने आवाज उठा रहे हैं, उनके आवश्यता के अनुरूप खाद उपलब्ध कराने के बजाय इस सरकार ने किसानों को दी जाने वाले खाद की लिमिट घटा दी है, अब सोसाइटियों से कुल कर्ज के लिमिट में से नकदी और सामग्री का अनुपात 60ः40 से घटाकर 70ः30 कर दिया है, यही नहीं, इस सरकार ने पहले प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया और दो बोरी डीएपी उपलब्ध कराने की जो व्यवस्था थी, अब इसे घटाकर प्रति एकड़ केवल एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी देने की लिमिट तय कर दी है, जो पर्याप्त नहीं है, गोठान बंद करके गोबर, वर्मी कंपोस्ट खाद की व्यवस्था पहले ही खत्म कर दिया गया है, अब किसानों के पास विकल्प ही क्या है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोगों का चरित्र शुतुरमुर्ग की तरह है, यह खाद बीज की कमी को समस्या मानने को ही तैयार नहीं है, उल्टे झूठे दावे किए जा रहे हैं, प्रदेश के मंत्री फुल स्टाक की बात कह रहे, फर्जी सुशासन का दावा छोड़कर सोसायटी में कितनी खाद की जरूरत है और उसी आधार पर वितरण किया जाना चाहिए। वर्मी कंपोस्ट, जैविक और ऑर्गेनिक खाद छीनने के लिए किसानों से माफी मांगे और खाद बीज की उपलब्धता

Leave a Reply

Next Post

शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

शेयर करेबलौदाबाजार में राघवेंद्र-रूपेश सराफ के ठिकानों पर छापा, 2 दिन से जारी है कार्रवाई इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदाबाजार, 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने कारोबारी राजकुमार सराफ के बेटों के घर पर दबिश दी है। राघवेंद्र सराफ […]

You May Like

जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं....|....एआईटीयूसी की महासचिव अमरजीत कौर ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में मिली पहली जीत पर छात्रों और युवाओं को दी बधाई....|....राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी - मुख्यमंत्री साय