रामनवमी पर खेत में मिली हनुमान प्रतिमा, किसान का दावा- सपने में आए थे बालाजी, लोग बोले- चमत्कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 07 अप्रैल 2025। बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खोदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।  किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी।

चार फीट की है हनुमान प्रतिमा 
ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।  प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

शुभमन ने जमकर की सिराज की तारीफ, गेंदबाजों को गेमचेंजर बताया; कमिंस ने हैदराबाद कि पिच पर उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 07 अप्रैल 2025। आईपीएल 2025 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी से गुजरात की टीम जीतने में कामयाब रही। मैच के बाद […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां