शुभमन ने जमकर की सिराज की तारीफ, गेंदबाजों को गेमचेंजर बताया; कमिंस ने हैदराबाद कि पिच पर उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 07 अप्रैल 2025। आईपीएल 2025 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी से गुजरात की टीम जीतने में कामयाब रही। मैच के बाद गुजरात के कप्तान ने सिराज की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने गेंदबाजों को टी20 क्रिकेट में गेमचेंजर बताया। मैच में सिराज ने 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। मैच के बाद गिल ने कहा, ‘गेंदबाज मैच का रूख बदल देते हैं। खासतौर पर इस प्रारूप में। काफी लोग टी20 में बल्लेबाजी और हिटिंग की बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि मैच गेंदबाजों द्वारा जीते जाते हैं। इसलिए इस फ्रेंचाइजी में गेंदबाजों को काफी तवज्जो दी जाती है।

गिल ने सुंदर को भी सराहा
गिल ने कहा, ‘हम पूरे मैदान में शॉट खेलना चाहते थे। मेरे और वाशिंगटन सुंदर के बीच यही बातचीत हुई थी। सुंदर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उत्साहित थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ, आपको कई बार अपनी योजनाओं को बदलना पड़ता है। जिस तरह से उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी की वह शानदार थी। हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई। बस हम अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने के बारे में सोच रहे थे। एक बार जब हमने 30-40 रन की साझेदारी कर ली तो हमने खेल खत्म करने का सोचा। गेंदबाजी और फील्डिग के दौरान जो ऊर्जा सिराज लाते हैं, वह देखना शानदार है।

कमिंस ने पिच पर उठाए सवाल
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हैदराबाद की पिच पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, ‘यह हैदराबाद का पारंपरिक विकेट नहीं है। यहां गेंद स्किड हो रही थी, लेकिन हैदराबाद का पारंपरिक विकेट थोड़ा कठोर है। इस पिच पर खेलना बहुत मुश्किल था। अंत में यह विकेट उतना स्पिन भी नहीं कर रहा था जैसा हमने सोचा था। हमारा स्कोर भी अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी तेज गेंदबाजी को भी इस मैच में खेलना थोड़ा मुश्किल था।

Leave a Reply

Next Post

नवी मुंबई में दिग्गजों की टक्कर, रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया, मोरिएंटेस और बैरल ने दागे गोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2025। रियल मैड्रिड लीजेंड्स ने रविवार को खेले गए ‘लीजेंड्स फेसऑफ’ मुकाबले में एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स को 2-0 से हरा दिया। यह मैच दोनों दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब के पूर्व दिग्गजों के बीच खेला गया। रियल मैड्रिड की कमान पुर्तगाल के पूर्व कप्तान लुई […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस