श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई घटना होगी जांच, पूर्व डीजीपी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 21 अगस्त 2022 । मथुरा के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात हुई दुर्घटना की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है।गठित समिति घटना किन परिस्थितियों में हुई व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, मंदिर परिसर में व्यवस्था सुधार को लेकर जांच करेगी और अपने सुझाव देगी।

मंडलायुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल समिति के सदस्य होंगे। पूरे घटनाक्रम की जांच 15 दिन में पूरी करके रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

मथुरा के वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ जाने से हादसा हो गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। जिस वक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में यह हादसा हुआ उस वक्त जनपद के तीन बड़े अधिकारी डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त मंदिर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के अनुसार अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे।

परिजनों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से ऊपरी मंजिल के गेट को नीचे से बंद करा दिया गया था। एक सीओ स्तर के अधिकारी को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर के कुछ सेवायतों के साथ श्रद्धालु भगदड़ से बचने के लिए ऊपरी मंजिल पर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वहां तैनात रहे सीओ एवं पुलिसकर्मियों ने लोगों को ऊपरी मंजिल पर नहीं जाने दिया गया। इससे लोगों को बचाने में परेशानी आई। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए नेताजी, बीवी ने बीच सड़क पर चप्‍पलों से की पिटाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर 21 अगस्त 2022। कानपुर में एक नेताजी को शनिवार देर रात कुछ पुरुषों और महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि नेताजी को उनकी पत्‍नी ने रंगे हाथों उस वक्‍त पकड़ लिया जब वह एक […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही