भारतीय टीम ने जीता पुरुष हॉकी 5S एशिया कप 2023…प्रधानमंत्री मोदी ने दी खिलाड़ियों की बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5S एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ओमान के सलालाह में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

पीएम मोदी ने X पर की गई पोस्ट में कहा, ‘‘हॉकी 5S एशिया कप में चैंपियन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत से हमने अगले साल ओमान में होने वाले हॉकी 5एस विश्व कप में भी अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।” उन्होंने कहा,‘‘ हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे राष्ट्र को आगे भी प्रेरित करता रहेगा।” भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे । वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए।

Leave a Reply

Next Post

जी-20 समिट के चलते 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया डायवर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनका परिचालन दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही