महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई : पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 अक्टूबर 2020। महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने दुर्ग जिले में महिला उत्पीड़ित से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों से प्रकरण के सम्बंध में उनके कथन को सुना। श्रीमती नायक ने सुनवाई के दौरान आवेदक के साथ अनावेदक से भी सम्बंधित प्रकरण के संबंध में उनका पक्ष सुना। आज की सुनवाई के लिए 28 प्रकरण आयोग के समक्ष रखे गए थे। सुनवाई के दौरान ऐसे प्रकरण जिनकी सुनवाई पूरी कर ली गई है उसे नस्तीबद्ध किया। उन्होंने महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में विधि अधिनियम के अंतर्गत किया।

श्रीमती नायक ने कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित पक्ष को विधिसम्मत न्याय देना है। महिला आयोग महिलाओं की हितों की रक्षा करती है। आयोग के समक्ष जो भी प्रकरण आते है उनमें महिलाओं को उचित न्याय देकर उनके सम्मान की रक्षा की जाती है। सुनवाई के दौरान ऐसे प्रकरण जिनमें कमेटी गठित कर मामले की जांच पड़ताल की गई है ऐसे प्रकरणों में कमेटी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन को भी संज्ञान में लिया गया है। आज आए प्रकरणों में पति-पत्नी विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में ड्राइवर के पद में महिला की नियुक्ति के संबंध में एक मामला आया। महिला ने कहा कि दो वर्ष से उन्हें नियुक्त नहीं किया जा रहा है।

आयोग ने कहा कि महिला का दो वर्ष का समय खराब हुआ है जो आपत्तिजनक है। आयोग ने इस संबंध में अगली पेशी में संबंधित अधिकारी को पेश होने के निर्देश दिये हैं। एक अन्य मामले में एक चिकित्सका के प्रकरण को हल किया गया। 

Leave a Reply

Next Post

कॉलेजों में प्रवेश अब 29 अक्टूबर तक : राज्य शासन ने जारी किया आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अक्टूबर 2020। राज्य शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां