शातिर तरीके से बाजार में खपाते थे छोटे नकली नोट,एक गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में इस समय नकली नोटों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिसका लगाम लगाने के लिए पुलिस भी चौकन्ने है. जांजगीर जिले के नैला चौकी इलाके के राशन दुकान में नकली नोट खपाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अभी भी उसका एक साथी फरार चल रहा है. पुलिस ने के पास से 500 और 50 रूपए के नकली नोट जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर नैला फाटक के पास अन्नपूर्णा किराना दुकान में दो युवक राजश्री खरीदने के बहाने से 50 रुपये के नकली नोट खपा रहे थे. दुकान संचालक को पैसा देखकर संदेह हुआ तो फाटक के पास ड्यूटी कर रहे यातायात आरक्षक को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल उस युवक को पकड़ा लिया, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विष्णु दास (25 वर्ष) बलौदाबार का रहना बताया और फरार साथी का नाम विमल वैष्णव है.

आरोपी इन नोटों की छपाई अपने घर में ही करता था. उसके पास से नकली नोट 50 रुपये के 63 नग और 500 रुपये के 4 नग बरामद हुआ. इसके साथ ही छपाई करने वाली कलर स्कैनर प्रिंटर, मॉनिटर, सीपीयू, डाटा केबल ,जेके पेपर, स्केल, कटर, सैमसंग मोबाइल और बाइक जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी विष्णु दास के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर धारा 489 क,ख़,ग,घ,34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है. वहीं फरार आरोपी विमल वैष्णव की तलाश कर रही है.

आरोपी ने बताया कि वह लिंक रोड जांजगीर स्थित नेक मीट कंप्यूटर सेंटर में पिछले साल पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था इसी दौरान उसने मोबाइल से यूट्यूब से नकली नोट बनाने का वीडियो देखा था. उसी से इसने नकली नोट बनाना सीखा. कुछ महीना पहले ही इसके द्वारा उक्त सामग्री को खरीदी किया गया था. वह पकड़ा न जाये इसलिए शुरुआती दौर में छोटे नोट 50 रुपये की छपाई किया उसके बाद उसको शिवरीनारायण, तुर्री धाम तरफ उपयोग किया. आरोपी ने बताया कि वह दुकान में 50 रुपये का नकली नोट देकर 10 रुपये का राजश्री ख़रीदता था.

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा का व्यापारी बेटा करना चाहता है छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती

शेयर करेरायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के एक नेता ने छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों को एक प्रस्ताव को पारित कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. प्रस्ताव छत्तीसगढ़ में गांजे और भांग की खेती कराने का है. राष्ट्रीय स्तर पर बेहद चर्चित इस नेता ने दोनों मंत्रियों से कहा है कि वे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण