दिवाली की खुशियों पर छाया मौत का मातम

indiareporterlive
शेयर करे

खरीददारी कर लौट रहे दो जिगरी दोस्त की सड़क हादसे में मौत
एक की हालत गंभीर, आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग. दीपावली से पहले दो घरों का चिराग बुझ गया. एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक की हालत गंभीर है. इस दर्दनाक घटना से लोग आक्रोशित हो गए. डंपर समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. आगजनी की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालत को काबू में किया.

दिवाली शॉपिंग करके शुक्रवार रात घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. जिसमें दो युवक अजय यादव, ओमप्रकाश यादव की मौत हो गई वहीं एक युवक गोपाल देशमुख की हालत गंभीर है. घटना सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की है. जहां गांधी चौक के पास कल रात लगभग 12 बजे बाइक सवार युवक को डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया. जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर को आग के हवाले कर दिया. कुम्हारी टीआई आशीष यादव उस वक्त रास्ते से गुजर रहे थे उन्होंने घटना की सूचना संबंधित थाना व पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो पाई.

पुलिस के मुताबिक तीनो युवक एक बाइक में सवार होकर शॉपिंग करके कसारीडीह की ओर जा रहे थे. ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सड़क पर गिर गए. पहियों के नीचे आकर कुचलने से अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल गोलू उर्फ ओमप्रकाश यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना में घायल गोपाल देशमुख की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

बाइक सवार एक युवक का पूरा शरीर डंपर के नीचे आ गया था. घायल दो अन्य युवक डंपर के साथ घसीटते हुए बुरी तरह जख्मी हो गए थे. हादसे के बाद भीड़ बेकाबू हो गई. उन्होंने डंपर के अलावा आस-पास खड़ी कई गाडिय़ों में आग लगाने के लिए डीजल छिड़क दिया. ऐसे में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत से स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं घटना के बाद मृतकों के घर मे मातम का माहौल है.

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर फंसा पेंच, 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना

शेयर करेशिवसेना की ओर से विधायकों ने उद्धव ठाकरे के सामने 50-50 फॉर्मूले को लेकर लिखित में आश्वासन देने की मांग की है. बीजेपी शिवसेना की इस मांग से सहमत नहीं दिख रही है. मुंबई: हरियाणा में नई सरकार को लेकर तस्वीर भले ही साफ हो गई हो लेकर अब महाराष्ट्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं