भारत की कांगो में तनावपूर्ण स्थिति पर पैनी नजर, भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

किंशासा 03 फरवरी 2025। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा में भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि वह मध्य अफ्रीकी देश में सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बुकावु में सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। दूतावास ने दिन के दौरान तीन परामर्श जारी करके सलाह दी कि हर कोई एक आपातकालीन योजना तैयार करे। कांगो में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक हैं। रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है और वे अपने नियंत्रण क्षेत्र का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘एम23 के बुकावु से केवल 20-25 किलोमीटर दूर होने की खबरें हैं। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हम एक बार फिर बुकावू में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह देते हैं कि जो भी साधन उपलब्ध हों उसके जरिये तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, हालांकि हवाई अड्डे, सीमाएं और वाणिज्यिक मार्ग अब भी खुले हैं। हम बुकावु की यात्रा नहीं करने की कड़ाई के साथ अनुशंसा करते हैं।” नवीनतम सलाह में आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए एक नंबर (+243 890024313) और एक मेल आईडी भी दी गई है।

भारतीय दूतावास ने मूल रूप से 30 जनवरी को कांगो के दक्षिण किवु के बुकावु में सभी भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी की थी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि गोमा में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनमें से अधिकांश संघर्ष शुरू होने के बाद सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जायसवाल ने यह भी कहा कि पूर्वी कांगो में एमओएनयूएससीओ (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) शांति स्थापना मिशन के तहत कांगो में लगभग 1,200 भारतीय सैनिक सेवा दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

ISRO को लगा बड़ा झटका, साल के पहले मिशन में तकनीकी समस्या आई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। ISRO ने हाल ही में अपना 100वां रॉकेट मिशन लॉन्च किया था, लेकिन इस मिशन से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टेक्नीकल खराबी के चलते नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-02 कारण अपनी तय कक्षा में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए