पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 देहरादून, 25 सितंबर 2026। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। केंद्र ने नैतीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड से मानसून की विदाई की बात करें तो 26 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है।

सतोपंथ मार्ग पर सीजन की पहली बर्फबारी
बरसात के बाद अब बर्फबारी का दौर शुरू होने लगा है। बीते बुधवार को बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी देखकर उत्साहित नजर आए। बुधवार अपराह्न अचानक मौसम बदलने के बाद सतोपंथ मार्ग पर स्थित चक्रतीर्थ में बर्फबारी हुई है। इससे सतोपंथ मार्ग सहित आसपास की चोटियों की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है। इससे क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। चक्रतीर्थ में पर्यटकों के कई टैंट लगे हुए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

शेयर करेदीवारों पर लिखा ‘वोट चोर’; पुतला फूंका इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला, 25 सितंबर 2026। शिमला में शुक्रवार को निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं