कोरबा में ऑक्सीजोन बनाने का काम तेजी से कराएं: जयसिंह अग्रवाल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल की मंशा के अनुरूप कोरबा शहर के मध्य स्थित अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं निगम के प्रशासन के अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए है।


यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कोरबा शहर में ऑक्सीजोन के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का तेजी से पालन सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। इसी सिलसिले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ अशोक वाटिका का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने कलेक्टर एवं अधिकारियों के साथ वाटिका की मौजूदा स्थिति देखी। वाटिका में ही संक्षिप्त बैठक में यहां व्यापक परिसर उपलब्ध होने और विभिन्न प्रकार के काम किये जाने की संभावनाएं तलाशी गई और इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की गई। इस दौरान अधिकारियों को जल्द कार्ययोजना तैयार करने के साथ काम प्रारंभ करने को कहा गया। वाटिका के विकास से क्षेत्रवासियों को दैनिक कार्यों के लिए एक अच्छी जगह उपलब्ध हो सकेगी। अशोक वाटिका में बाउंड्रीवाल, फाउंटेन, वाटर सप्लाई, योगा हट्स का विस्तार, एक्यूप्रेशर पाथवे, चिल्ड्रन गार्डन, बटरफ्लाई, व्हालीबॉल ग्राउंड का विस्तार, चबूतरों का निर्माण, चंदन पौधों का रोपण, चेंज रूम, वाक-वे का निर्माण, पार्किंग निर्माण, अन्य सौंदर्यीकरण कार्य, चार स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट बनाने के कामों की जरूरत को चिह्नांकित किया गया है। इस वाटिका के पूर्ण विकसित हो जाने पर सुबह पांच से नौ बजे और शाम को पांच बजे से लोग निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

किसानों की समस्यायों का समाधान करते हुए व्यवस्थित धान खरीदी करें - खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

शेयर करेखाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ली खाद्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर 7 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में खाद्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग