ओडिशा का व्यापारी बेटा करना चाहता है छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के एक नेता ने छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों को एक प्रस्ताव को पारित कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. प्रस्ताव छत्तीसगढ़ में गांजे और भांग की खेती कराने का है. राष्ट्रीय स्तर पर बेहद चर्चित इस नेता ने दोनों मंत्रियों से कहा है कि वे इस प्रस्ताव की सम्भावनाओं को तलाशें. हालाकिं मौजूदा नियमों के तहत राज्य में इसकी खेती मुमकिन नहीं है.

ये प्रस्ताव ओडिशा के एक व्यापारी पुत्र द्वारा दिया गया है. व्यापारी पुत्र भांग और गांजे की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करके वहां इसके प्रसंस्करण यूनिट लगाना चाहता है.

प्रस्ताव में बताया गया है कि अमेरिका में अब इसकी खेती को अनुमति मिल गई है. व्यापारी पुत्र ने नेता को बताया कि रिसर्च में ये बात सामने आई है कि गाँजा और भांग के सेवन से कैंसर नहीं होती. इसमें एक शराब कारोबारी की भी हामी है.

हालांकि अमेरिका में अभी इसकी इजाज़त नही मिली है केवल इसे रेगुलर करने की मांग की जा रही है. चुनाव में ये एक मुद्दा भी है.

बताया जाता है कि 10 साल पहले इस व्यापारी के पिता को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था उस वक़्त इस नेता की कोशिशों से उसकी जान बच पाई थी. उसके बाद से इस नेता और व्यापारी परिवार में निकटता बढ़ गई है.

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग जारी

शेयर करे रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए 30 नवंबर को कुल 4,892 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें से 1,262 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 13 सीटों पर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग