शराब घोटाले में केजरीवाल से सीबीआई के सवाल, सड़क पर आप का बवाल…भारी जाम से जनता परेशान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी यातायात जाम देखा गया। आनंद विहार टर्मिनल, आईटीओ चौक, मुकरबा चौक, पीरागढ़ी चौक, लाडो सराय चौक, क्राउन प्लाजा चौक, द्वारका मोड़ सेक्टर छह और सेक्टर दो चौराहा, पैसिफिक वाला चौक, सुभाष नगर मोड़, प्रेमवाड़ी चौराहा रिंग रोड, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन अजमेरी गेट की ओर, बड़ा हुनमान मंदिर, करोल बाग चौक, आईआईटी क्रॉसिंग, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, राजघाट और मुर्गा मंडी गाजीपुर के समीप NH-24 प्रदर्शन स्थलों पर यातायात जाम देखा गया। आप के प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार देखी गई। यातायात पुलिस के कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी कई स्थानों पर तैनात किया गया और वे प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटने के लिए मना रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने इन स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात किया है लेकिन प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं इसलिए हम उन्हें हटने के लिए मना रहे हैं क्योंकि उनके कारण भारी यातायात जाम लग रहा है। अगर वे तब भी सहयोग नहीं कर रहे हैं, हम उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटा रहे हैं।” इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। CBI मुख्यालय के बाहर अर्द्धसैन्य बल समेत 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर सड़कों पर पर्याप्त संख्या में अवरोधक लगाए गए है ताकि आप कार्यकर्ता और समर्थक कोई बाधा न पहुंचा सके। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में बदलाव की हवा बह रही है, कम से कम 130 सीट जीतेगी कांग्रेस: पूर्व सीएम वीरप्पा मोइली का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 16 अप्रैल 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक में ‘‘बदलाव की हवा” बह रही है और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 130 सीट मिलेंगी। मोइली ने दावा किया कि भारतीय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां