दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाएंगे आमिर खान और राजकुमार हिरानी

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 मई 2025। दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का ‘पिता’ कहा जाता है और उनके सम्मान में भारत सरकार ने सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार स्थापित किया है। हैरानी की बात है कि अभी तक हिंदी सिनेमा में किसी ने सिनेमा की शुरुआत की कहानी को बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया। दादा साहेब फाल्के की कहानी वो है, जो हर भारतीय को देखनी चाहिए। आजादी की जंग के दौर में बसी ये कहानी एक ऐसे कलाकार की है, जिसने शून्य से शुरूआत कर हर मुश्किल का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्वदेशी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है। आमिर खान, सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के तुरंत बाद अपने किरदार की तैयारी शुरू करेंगे। वहीं, एलए के वीएफएक्स स्टूडियो पहले ही फिल्म के दौर और समय को ध्यान में रखते हुए एआई डिज़ाइन तैयार कर चुके हैं। राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और दो अन्य लेखक हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज पिछले 4 साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं साझा की हैं। इसके अलावा, यह फिल्म राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी का नया प्रोजेक्ट है, जिन्होंने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी कल्ट क्लासिक्स और सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Next Post

राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत ‘भूल चुक माफ़’ IMDb की सबसे प्रतीक्षित फ़िल्मों की लिस्ट में टॉप पर

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 मई 2025। भूल चुक माफ़ ने फ़िल्म प्रेमियों के बीच काफ़ी उत्साह पैदा किया है, जिसका सबूत हाल ही में IMDb की सबसे प्रतीक्षित फ़िल्मों की सूची में शीर्ष पर पहुँचना है। IMDb से यह प्रतिष्ठित मान्यता इस बात का एक […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर