एसिड अटैक, गोलीबारी और अपहरण की घटनाओं से दहला प्रदेश, गृहमंत्री आम आदमी को देने में सुरक्षा देने में नाकाम

इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा जनता की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो गए है। कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। बालोद में दिनदहाड़े छात्रा पर एसिड अटैक जैसी भयावह घटना और रायगढ़ में प्रोफेसर के अपहरण की घटना ने आम लोगों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है। खैरागढ़ में गोलीबारी, बागबाहरा में वनमाफ़िया वन अमला पर हमला करते है व्यापारियो एवं आम लोगों के साथ ठगी हो रही, रोज रेप, गैंग रेप की घटना हो रही है, प्रदेश में जंगलराज जैसे हालत बन गए है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, सरकार बताये कानून-व्यवस्था कहाँ है? अपराध रोकने के बजाय सरकार और भाजपा नेता राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ते अपराधों की संख्या लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। 24 घंटे में 132 से अधिक अपहरण होना रोज दर्जनों महिलाओं के साथ बलात्कार होना, चाकूबाजी, लूट, हत्या, शराब तस्करी, रेत तस्करी, गांजा तस्करी, सट्टापट्टी की खबरें हर जिले से आ रही है। ऐसे में सरकार है बैठे जिम्मेदारों की की चुप्पी अपराधियों के हौसले को बढ़ाने वाला है प्रदेश में कानून राज मजबूत होना चाहिए, अपराधियों का नहीं। सरकार राजनीतिक प्रचार से बाहर निकलकर कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान दे, गृहमंत्री जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


