पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 02 सितंबर 2026। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीजल निर्यात पर कर 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। वहीं, एटीएफ पर टैक्स 19.5 से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

धान खरीद का लक्ष्य 708 लाख टन तय
केंद्र ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाले 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र के लिए 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, इस साल 5 अगस्त तक धान की वास्तविक खरीद 720.74 लाख टन तक पहुंच गई थी। वर्ष 2024-25 के पूरे सत्र में 708.85 लाख टन और 2023-24 में 689.56 लाख टन धान की खरीद हुई थी। 31 अगस्त तक धान का रकबा 414.10 लाख हेक्टेयर था। 

केंद्र सरकार से पांच राज्यों को मिलेंगे 1,183.11 करोड़
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों- उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और त्रिपुरा के कृषि मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में  ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ (PM-RKVY) तथा ‘कृषोन्नति योजना’ (KY) के तहत कुल 1,183.11 करोड़ रुपए की द्वितीय मदर सैंक्शन जारी करने को मंजूरी दी गई। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और कृषि में आधुनिक तकनीकों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में चौहान ने कहा कि किसान हमारे देश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 

द्वितीय मदर सैंक्शन योजना, किस राज्य को कितना फंड?

  1. आंध्र प्रदेश- 409.40 करोड़
  2. तमिलनाडु- 355.88 करोड़ 
  3. ओडिशा- 219.65 करोड़ 
  4. उत्तराखंड- 106.67 करोड़ 
  5. त्रिपुरा- 91.51 करोड़

Leave a Reply

Next Post

फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?

शेयर करेचोटिल खिलाड़ियों के चयन पर BCCI ने बदली नीति इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 02 सितंबर 2026। भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं। चोटिल खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने और फिर मैच से ठीक पहले उनके बाहर होने के […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई