30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ

Indiareporter Live
शेयर करे

अक्षय ऊर्जा में निवेश का बड़ा मौका: 30 जुलाई को खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 जुलाई 2026। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ₹1,800 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई, 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹214 से ₹225 का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त, 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को लगेगी।

निवेशक न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 66 के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने एम्प्लॉई रिजर्वेशन कोटे के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने कुछ मौजूदा कर्ज़ों के पूर्ण या आंशिक भुगतान, प्रमुख सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन गामा वन प्राइवेट लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियों में निवेश और उनके कर्ज़ों के भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जे एम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड हैं। कंपनी का यह आईपीओ स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की रणनीति को मजबूती देने के साथ-साथ निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले

शेयर करेसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सिलेंडर जब्त इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का जशपुर जिले में गंभीरता एवं तत्परता […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस