जलजमाव होने पर भी प्रभावित नहीं होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन, रेलवे ने अपनाई उन्नत तकनीक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2023। बारिश के दिनों में रेलवे ट्रैक पर जलजमाव की स्थिति में भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं होगा। नए रेल कोच के अंडर-स्लग विद्युत उपकरणों को फ्लड प्रूफ बनाया गया है। 650 मिलीमीटर की ऊंचाई तक बाढ़ का सामना करने में स्वदेशी स्तर पर निर्मित सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन सेट तैयार किया गया है। इसे पूर्णतया सील किया गया है। इतना ही नहीं रोगाणुमुक्त हवा की आपूर्ति के लिए अल्ट्रावॉयलेट लैम्पों वाली वातानुकूलन प्रणाली से लैस किया गया है। दिल्ली से जयपुर के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का कोच भी इन्हीं सुविधाओं से लैस है।

वहीं, रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली ट्रेन को जहां सप्ताह में पांच दिन की जगह छह दिन करने का निर्णय लिया है। 20 मार्च से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। वहीं दिल्ली-जयपुर के बीच भी नई वंदे भारत ट्रेन का सेट तैयार है। 20 मार्च के बाद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की योजना है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के यात्रियों को भोजन देने के लिए आईआरसीटीसी को निर्देश दे दिया है। दिल्ली से यह ट्रेन शाम 6:30 बजे चलेगी और जयपुर 10:35 बजे पहुंचेगी। जयपुर से यह ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दिल्ली 12:05 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से पहली वंदे भारत ट्रेन वैष्णव देवी कटरा के लिए चली थी। ट्रेन में भी अब आधुनिक रूप से डिजाइन किए गए कोच लगाए जा रहे है। नये रूप से तैयार ट्रेन की मुख्य खासियत यह है कि 50 प्रतिशत कोच पावर्ड एक्सल से लैस है यानी हर वैकल्पिक कोच पावर्ड प्रोपेल्ड है।

डिब्बे मॉड्यूलर सीट से लैस
एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 180 डिग्री तक घूमने की क्षमता वाली मॉड्यूलर सीट से लैस किया गया है। यात्रियों को सूचना और मनोरंजन के लिए प्रत्येक डिब्बे में 32 इंच वाला एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। प्रत्येक कोच में इमरजेंसी लाइट लगी है। आग से बचाने के लिए फायर डिटेक्शन एंड संप्रेशन सिस्टम लगे है।

Leave a Reply

Next Post

अजनाला मामले में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‘वारिस पंजाब दे’ के 78 समर्थक गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 19 मार्च 2023। अजनाला कांड में भगवंत मान सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने गत दिवस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ राज्य स्तरीय कार्डोन एंड सर्च ऑप्रेशन (कैसो) शुरू […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार