ज़हरा एस खान के नए गाने “फकीरन” में होगा  मौनी रॉय का धमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 नवंबर 2022। टी सीरीज़ लेकर आ रहे हैं एक नया ट्रैक ” फकीरन ” जो ३० नवम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस गाने को ज़हरा खान ने अपनी दमदार आवाज़ से स्वरबद्ध किया है, और तनिष्क बागची ने गाने के  म्यूजिक के साथ गाने के बोल भी लिखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब ज़हरा, तनिष्क और निर्देशक अरविंदर खैरा इस बात पर विचार कर रहे थे कि गाने में किसे  फिल्माया जाना चाहिए, तो उन सभी ने तुरंत सामूहिक निर्णय के साथ यह तय किया कि इस गाने में मौनी रॉय ही सटीक बैठेंगी क्योंकि ज़हरा की आवाज़ की बनावट मौनी के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाती है।    ज़हरा एस खान कहती  हैं, “मुझे लगता है कि मौनी को इस अद्भुत ट्रैक का हिस्सा बनाना सबसे अच्छा निर्णय था। जब मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थी तब मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि  मौनी इस गाने के साथ जस्टिस करेंगी।  वे इस टीम का अद्भुत हिस्सा हैं और हमें पूरा भरोसा है की उन्होंने इस गाने के साथ पूरा जस्टिस किया है। मौनी रॉय कहती हैं कि , “मैंने ज़हरा के सभी गाने सुने हैं और हर बार, मुझे लगता है कि उनकी आवाज़ में एक नयापन  और यूनिक टेक्सचर  है। जब मुझे पता चला कि मैं इस गाने का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मैं बहुत उत्साहित थी।  ज़हरा एस खान ने अपने अनोखे लहजे और और दमदार आवाज़ के साथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार मौनी की अदाकारी और ज़हरा की यूनिक आवाज़ का मिश्रण इस म्यूजिक वीडियो को और भी इंट्रेस्टिंग बनाता है। हम सभी को फकीरन का बेसब्री से इंतज़ार है।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में आइईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल घायल, नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे जवान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 29 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए