कर्नाटक में बदलाव की हवा बह रही है, कम से कम 130 सीट जीतेगी कांग्रेस: पूर्व सीएम वीरप्पा मोइली का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 16 अप्रैल 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक में ‘‘बदलाव की हवा” बह रही है और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 130 सीट मिलेंगी। मोइली ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए दक्षिण भारत में प्रवेश के द्वार ‘‘पूरी तरह से बंद” हो जाएंगे।

60 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी बीजेपी 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने केंद्र में सरकार के गठन में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में जीत 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 130 से कम सीटें नहीं मिलेंगी, जबकि भाजपा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

बदलाव की हवा कांग्रेस के पक्ष में बह रही
उन्होंने जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) पर भाजपा के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन की ‘‘अवसरवाद की राजनीति” को खारिज कर देंगे। मोइली ने कहा, ‘‘बदलाव की हवा कांग्रेस के पक्ष में बह रही है। भाजपा की हालत खराब है। भाजपा कार्यकर्ताओं में कोई एकता नहीं है और टिकट न मिलने से नाराज उसके कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस या किसी अन्य दल में जगह ढूंढ रहे हैं।”

Leave a Reply

Next Post

मामूली गिरावट के साथ देश में आए कोविड-19 के 10,093 नए मामले, सक्रिय केस 57 हजार के पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,093 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक