राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी

Indiareporter Live
शेयर करे

अयोध्या डीआईजी, एसएसपी भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 26 जुुलाई 2026। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। इसमें तीन सदस्य है। इसकी कमान आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. को सौंपी गई है। पहले SIT की अध्यक्षता IAS अधिकारी विजय विश्वास पंत कर रहे थे। किरण एस. उनकी टीम में थे, मगर टीम के इंचार्ज विश्वास पंत थे। सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई, 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ IPS अधिकारी की अध्यक्षता में नई SIT गठित करने का आदेश दिया था। ये आदेश चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 27 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस आदेश के तुरंत बाद यूपी सरकार ने SIT का गठन कर दिया था।

कोर्ट ने माना था कि क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और चोरी के मामलों की तकनीकी जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका सीधी और ज्यादा असरदार होती है। इसलिए DIG और SSP को सदस्य बनाकर जांच का दायरा सीधे पुलिस महकमे के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुरानी एसआईटी राज्य सरकार के स्तर पर रिपोर्ट कर रही थी, जबकि नई एसआईटी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। पूरे मामले की जांच की निगरानी खुद सुप्रीम कोर्ट करेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें आईजी लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब एसआईटी का पुनर्गठन कर आईजी लखनऊ रेंज को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के डीआईजी और एसएसपी को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के

शेयर करेअगर वह रोड़े अटकाएगा तो सेनाएं तैयार; रक्षामंत्री ने लद्दाख में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी इंडिया रिपोर्टर लाइव लद्दाख, 26 जुलाई 2026। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा है तो पाकिस्तान घुसपैठ के रास्ते […]

You May Like

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी....|....जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं