आयुष्मान में गड़बड़ी पर भोपाल के 3 अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 24 अगस्त 2026। आयुष्मान भारत योजना में नियमों के पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर राजधानी के तीन निजी अस्पतालों को योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के दायरे में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तीनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान योजना के नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन में गड़बड़ियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

10 दिन में देना होगा जवाब
विभाग ने तीनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल प्रबंधन के जवाब और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुराने दावों की भी खुलेगी फाइल
मामला केवल मौजूदा अनियमितताओं तक सीमित नहीं रहेगा। अधिकारियों ने तीनों अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पूर्व में किए गए सभी दावों का लेखा-परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पुराने उपचार और उनके आधार पर किए गए भुगतान दावों की भी जांच होगी।

नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
आयुष्मान भारत कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि योजना के संचालन में पारदर्शिता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

'लखनऊ हमारी कर्मभूमि': यूपी में भावुक हुए मुख्य निर्वाचन ज्ञानेश कुमार

शेयर करेबोले- यहीं से सीखा चुनौतियों से लड़ना इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 24 अगस्त 2026। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे। राजधानी आगमन के साथ ही वह अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज पहुंचे और छात्रों के साथ […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस