चक्रवात मैला का कहर: पापुआ न्यू गिनी में 11 की मौत, बोगेनविल में भूस्खलन ने मचाई तबाही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। पापुआ न्यू गिनी के स्वायत्त बोगेनविल क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात मैला ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और व्यापक स्तर पर नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सेंट्रल बोगेनविल के आसिको गांव में भूस्खलन की भीषण घटना हुई, जिसमें कई घर मलबे में दब गए। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, तेज हवाओं के चलते गिरे पेड़ों की चपेट में आने से दो महिलाओं की भी जान चली गई। करीब 12 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपदा ने बड़ी संख्या में घरों और बुनियादों ढांचे को नुकसान पहुंचाया

चक्रवात मैला सोलोमन सागर में कैटेगरी-5 की तीव्रता तक पहुंच गया था, जिसके चलते पापुआ न्यू गिनी और सोलोमन द्वीप समूह के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, तेज हवाएं और समुद्री तूफानी लहरें देखने को मिलीं। इस आपदा ने बड़ी संख्या में घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, वहीं कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

राहत और बचाव कार्यों को तेज करने का निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अस्थायी आश्रय पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि हर प्रभावित समुदाय तक मदद पहुंचाई जाएगी।

हालांकि, शुरुआती अनुमान में इस चक्रवात के न्यू गिनी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से कैटेगरी-2 या 3 के रूप में टकराने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में यह कमजोर होकर ट्रॉपिकल लो में बदल गया। इसके बावजूद, इसने पूरे प्रशांत क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।

इससे पहले 8 अप्रैल को सोलोमन द्वीप में तीन लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई थी। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मैला होनियारा से करीब 425 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 980 किलोमीटर पूर्व में कैटेगरी-5 की स्थिति में था।

Leave a Reply

Next Post

ठाणे में 11 की मौत, दो लोग घायल; पुल पर सीमेंट मिक्सर से सीधे टकराई वैन, रेस्क्यू जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार