‘लखनऊ हमारी कर्मभूमि’: यूपी में भावुक हुए मुख्य निर्वाचन ज्ञानेश कुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 24 अगस्त 2026। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे। राजधानी आगमन के साथ ही वह अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज पहुंचे और छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता समझाते हुए बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की सराहना की और उन्हें लोकतंत्र की असली नींव करार दिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त काफी भावुक नजर आए

कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “लखनऊ से मेरा बहुत गहरा और पुराना नाता है। यहीं से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मैं उच्च शिक्षा के लिए आगे गया था। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने आया हूं।  इस विद्यालय में बीता समय मेरे जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ था, जहां मुझे ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने का हौसला मिला।

जेन-जी’ के सवाल पर साधी चुप्पी

कॉल्विन के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दौर की यादें साझा कीं और चुनावी साक्षरता का संदेश दिया। हालांकि, संवाद के दौरान जब मीडिया व छात्रों की ओर से ‘जेन-जी’  से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने उस पर कोई टिप्पणी नहीं की और मौन साधते हुए आगे बढ़ गए। कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शेयर करेरुद्राक्ष और फूलों से सजाया गया विश्वनाथ धाम इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 24 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला आरती के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर में आए कावंड़ियों […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’