सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी, 24 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला आरती के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर में आए कावंड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। भक्तों ने हर- हर महादेव के जयघोष के साथ ही जलाभिषेक किया। बता दें कि रविवार को ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। विश्वनाथ धाम को इस विशेष अवसर के लिए फूलों और रुद्राक्ष से सजाया गया है। काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं। वहीं रविवार से ही कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार, प्रयागराज और लखनऊ से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। कुछ श्रद्धालु अकेले ही बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं, कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। रविवार रात को कांवड़ियों के लिए बनाए गए ठहराव क्षेत्र भी पूरी तरह भर गए। इन ठहराव क्षेत्रों में कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विश्वनाथ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया 
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विश्वनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। पूरे धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सुशोभित किया गया है। इसके साथ ही रुद्राक्ष का भी उपयोग सजावट में किया गया है। यह सजावट भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। धाम का वातावरण भक्तिमय और आकर्षक बना हुआ है।

भीड़ का आलम
रविवार को ही कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। बिहार, प्रयागराज और लखनऊ जैसे विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे थे। रात में कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए ठहराव क्षेत्र पूरी तरह से भर गए थे। इन क्षेत्रों में कांवड़ियों के अलावा अन्य भक्त भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रद्धालु अपने कांवड़ को सामने रखकर दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

आफत की बारिश: घुटनों तक पानी, सड़कों पर वाहनों की कतार

शेयर करेबारिश ने कानपुर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर, 24 अगस्त 2026। औद्योगिक नगरी कानपुर में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ-साथ भारी आफत लेकर आई। गोविंद नगर समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद चौतरफा […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’