कंगना रनौत के ऑक्सीजन ट्वीट का करण पटेल ने उड़ाया मजाक, कहा- मजेदार स्टैंडअप कॉमेडियन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2021। कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। बंगाल हिंसा पर ट्वीट्स के बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। सिलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स के इस पर तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। इस बीच टीवी ऐक्टर करण पटेल ने उनके एक ट्वीट का मजाक उड़ाया है। इस ट्वीट में कंगना ने कोरोना की सेकेंड वेब के बीच वातावरण से जबरदस्ती ऑक्सीन लेने पर नाराजगी जताई थी। 

कंगना रनौत ने किया था ये ट्वीट

करण ने कंगना का ट्वीट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाकर लिखा है, ये महिला देश की सबसे मजेदार स्टैंड अप कॉमेडियन है। कंगना ने ट्वीट किया था, लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट्स बना रहे हैं, टन के टन ऑक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं, हम जो ऑक्सीजन वातावरण से जबरदस्ती ले रहे हैं उसकी क्षतिपूर्ति कैसे करेंगे? लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा और तबाही ला रहे हैं। 

करण पहले भी उड़ा चुके हैं मजाक

करण इससे पहले भी कई बार कंगना का मजाक उड़ा चुके हैं। कंगना ने जब अपनी तुलना मेरिल स्ट्रीप्स से की थी तो करण ने लिखा था, ऊपरवाले ने इनको भेजा तो भेजा, लेकिन इनके भेजे में भेजा ही नहीं भेजा। 

Leave a Reply

Next Post

शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान की बढ़ी मुश्किलें, भारत से लौटने पर बांग्लादेश में नहीं मिलेगी राहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2021। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्हें भारत से बांग्लादेश पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटाइन से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल