इंकम टैक्स में राहत नहीं, जी.एस.टी. में सरलीकरण नहीं : रमेश वर्ल्यानी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी ने कहा कि इंकम टैक्स में कोई राहत प्रदान नहीं की गयी है। बेसिक 2.50 लाख रू. की छूट को बढ़ाकर 5 लाख रू. की जानी चाहिए थी तथा टैक्स स्लेब दरों को युक्तियुक्त किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। केन्द्र सरकार किस प्रकार कार्पोरेट परस्त है। यह इसी से स्पष्ट है कि कंपनियों की टैक्स दर 25 प्रतिशत है और आम आदमी की टैक्स दर 30 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि जी.एस.टी. के जंजाल से आम व्यापारी त्रस्त है जिसमें उसे टैक्स कंपलायंस से लगातार जूझना पड़ता है। लेकिन इसमें भी कोई सरलीकरण नहीं किया गया।

रेल किराये की लूट जारी
वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी ने कहा कि कोरोना काल की आड़ में रेल मंत्रालय ने नियमित रेलगाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाकर, आम आदमी से दुगुना रेल किराया और फ्लेक्सी किराया वसूलने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। आम आदमी की ‘लाइफ लाइन’ की जानी वाली रेल में यात्रियों को महिला, सीनियर सिटीजन, बीमारी, विकलांग, विद्यार्थियों की श्रेणी में किराये में जो छूट प्राप्त थी, उससे जानबूझकर वंचित रखा गया है। 5 रू. का प्लेट फार्म 50 रू. का हो गया। लेकिन आज के बजट में इसमें कोई राहत नहीं दी गई।

Leave a Reply

Next Post

वन मंत्री श्री अकबर ने मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करेमोबाइल वेन द्वारा राजधानी रायपुर के प्रमुख स्थलों में 100 प्रकार के हर्बल उत्पादों का होगा विक्रय इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 फरवरी 2021। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’छत्तीसगढ़ हर्बस’ ब्रांड के नाम से हर्बल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग