मेघालय खदान हादसा: बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिलांग 06 फरवरी 2026। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों  की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, जिनके चलते गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा, आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। 

अब तक 18 शव बरामद किए गए
मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

कई और लोगों के फंसे होने की आशंका
इधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, ‘विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।’

बचाव एवं राहत अभियान जारी
विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

UGC नियमों को लेकर ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार जातिगत भेदभाव दूर करने में रही नाकाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 06 फरवरी 2026। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दलित और पिछड़े वर्ग के समुदायों को आगाह किया कि सरकार जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को दूर करने में नाकाम रही है। तेलंगाना के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल