अनन्या पांडे बनीं लिम्का की नई आवाज़

Indiareporter Live
शेयर करे

लिम्का के लिए अनन्या का डबल रोल

अनन्या चलाएंगी लिम्का का सोशल मीडिया गेम

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2025। भारत के प्रतिष्ठित लाइम ‘एन’ लेमनी ड्रिंक ब्रांड लिम्का ने अपने सफर में एक नया और दिलचस्प मोड़ लेते हुए अनन्या पांडे को न सिर्फ ब्रांड एंबेसेडर बल्कि अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान भी सौंप दी है। यह कदम सिर्फ एक एंडोर्समेंट नहीं, बल्कि ब्रांड और ऑडियंस के बीच रिश्ते को नए तरीके से गढ़ने की कोशिश है।

पिछले पांच दशकों से ताज़गी का पर्याय रहा लिम्का अब जेन ज़ेड के साथ और गहराई से जुड़ने के लिए तैयार है और इसके लिए अनन्या से बेहतर चेहरा शायद ही कोई हो सकता था। उनकी चुलबुली पर्सनैलिटी, सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ और युवा दर्शकों के साथ सीधा कनेक्शन इस बदलाव को खास बनाता है।

‘फील द ताज़गी’ कैंपेन के जरिए अब लिम्का सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक डिजिटल एक्सपीरियंस बनने की ओर बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम फीड से लेकर ट्रेंडिंग कंटेंट तक, अनन्या खुद तय करेंगी कि ब्रांड कैसे बोलेगा, दिखेगा और लोगों के साथ जुड़ाव बनाएगा। यह पहल इस बात का संकेत है कि आज के दौर में ब्रांड सिर्फ विज्ञापन नहीं करते—वे बातचीत करते हैं, और अब लिम्का की यह बातचीत और भी ताज़गी भरी होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

ISRO: गगनयान का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट हुआ सफल; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2026। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारियों को लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि गगनयान मिशन के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल