भाजपा सरकार में खराब सड़के छत्तीसगढ़ की पहचान बन गईं – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव सड़को की मरम्मत कराने में असफल हो गये हैं। नयी सड़क बनाना तो दूर की बात पुरानी सड़को की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश के 10 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क चलने लायक नहीं हैं। जिसका खामियाजा आाम जनता वाहन मालिक भुगत रहे हैं। भाजपा सरकार में खराब सड़के छत्तीसगढ़ की पहचान बन गईं है। भाजपा सरकार के विकास के दावे की पोल सड़कों के गड्ढों, उड़ती हुई धूल, खराब होती गाड़ियां खोल रही हैं। खराब सड़के आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। सरकार की जवाबदेही कहीं दिखाई नहीं देती।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सड़क निर्माण, आवागमन और बुनियादी सुविधाओ को बढ़ाने के दिशा में बेहतर काम हुआ था। आज भाजपा सरकार के सामने उन सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने की चुनौती है। भाजपा ने सुशासन और विकास के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बदहाल सड़कों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता को गड्ढामुक्त सड़कें चाहिए। खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका रहती है। व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है। सड़क निर्माण में जनता की गाढ़ी कमाई खर्च होती है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे कराया जाए, क्षतिग्रस्त मार्गों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत हो। भाजपा सरकार को समझना होगा कि सड़कें दावो से नहीं सुधरेगी काम से बनती हैं और सुशासन नारों से नहीं, जनता को मिलने वाली सुविधाओं से साबित होता है।

Leave a Reply

Next Post

देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत

शेयर करेगुस्साए परिजनों ने किया हंगामा इंडिया रिपोर्टर लाइव देवरिया, 11 अक्टूबर 2026। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’