शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक

Indiareporter Live
शेयर करे

2 अगस्त को खुलेगा शिपरॉकेट का आईपीओ 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026। लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 अगस्त 2026 को खुलेगा और 14 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹92 से ₹97 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 अगस्त को खुलेगी।

आईपीओ में न्यूनतम 154 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी और इसके बाद 154 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कुल ऑफर साइज ₹1,617.485 करोड़ तक है, जिसमें ₹885.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹731.985 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल शिपरॉकेट के प्लेटफॉर्म्स के विकास के लिए मार्केटिंग पहलों, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमताओं में निवेश के साथ-साथ कंपनी के कुछ कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट में किया जाएगा। इसके अलावा, अज्ञात अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग प्रस्तावित है।

कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे, जिसमें एनएसई को इस ऑफर के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। एक्सिस कैपिटल , बोफा सिक्योरिटीज इंडिया , जेएम फाइनेंसियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Leave a Reply

Next Post

डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026)। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति […]

You May Like

बस्तर के संसाधन ही नहीं, स्थानीय युवाओं के सपने भी छीन रही है भाजपा सरकार -कांग्रेस....|....भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना - कांग्रेस....|....ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मंझौल व्यापारियों से सलाना 30 हजार रु. वसूली बंद हो....|....यूसीसी से आदिवासियों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा - दीपक बैज....|....वास्तु-ज्योतिष की दुनिया में डॉ. खोजा की धमाकेदार एंट्री....|....स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू....|....मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं....|....डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ ....|....शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक....|....छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को जेल होगी