किन्नौर में भूस्खलन से अब तक 13 लोगों की मौत, जिंदगी बचाने की जंग में जुटे NDRF-ITBP के जवान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 16 दिन बाद एक बार फिर लोगों पर मौत का पहाड़ टूटा है। बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (एचपी25ए-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है।

एनएच के करीब 100 मीटर हिस्से पर टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिर गईं। रात 9:00 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे को हटाकर टिपर, दो कारों और एक सूमो को निकाल लिया गया है। हालांकि, टीमें अभी बस को नहीं खोज पाई हैं। दिन में ड्रोन की मदद से भी बस को खोजा गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात को एनएच से करीब 400 मीटर नीचे उतरकर टीमें सतलुज नदी के पास भी पहुंचीं पर बस का कोई  सुराग नहीं मिला। सेना, आईटीबीपी की तीन बटालियनों के 200 जवान, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने  सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू करे दिया है। 

बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत 13 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दिन में राहत-बचाव कार्य तेजी से चलता रहा लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने से रेस्क्यू अभियान में परेशानी आती रही। बारिश ने भी बचाव कार्य में बाधा डाली। बताया जा रहा है कि बस मूरंग से रिकांगपिओ पहुंची, जहां सवारियां बैठाने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 सवारियां बैठी थीं। अभी तक चार पुरुषों, पांच महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। एक शव बाद में भी मिला। सभी मृतक हिमाचल के निवासी थे। 

मोदी-शाह ने जयराम से फोन पर ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। शाह ने भी आईटीबीपी के डीजी से बात कर मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।  

मदद करें कार्यकर्ता : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि किन्नौर जिले में भूस्खलन बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्र में हरसंभव मदद करने के लिए कहा है।

टीमें तैनात, बचाव कार्य जारी : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश विधानसभा में भोजनावकाश के बाद बुधवार को सदन को अवगत कराया कि टीमें राहत के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। सेना से हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के लिए सरकार बातचीत कर रही है। घायलों के उपचार के लिए निकट के अस्पताल में व्यवस्था कर दी गई है। एंबुलेंस भी उपलब्ध करवा दी हैं। जिला किन्नौर के डीसी और एसपी पूरी टीम के साथ तैनात हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, सात साल बाद लॉर्ड्स जीतने उतरेगी टीम इंडिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अगस्त 2021। विराट एंड कंपनी बृहस्पतिवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाकर ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में सात साल बाद जीत दर्ज करने का होगा। भारतीय टीम ने 2014 के बाद से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां