गन्ने के खेत में काम कर रहे किसानों पर जंगली सुअर ने किया हमला, 8 किसान घायल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। पहले से ही कोरोना के खौफ के बीच लोग जीने को मजबूर है. इसी बीच जंगली सुअरों का आंतक बढ़ गया है. कवर्धा जिले के पंडरिया थाने के ग्राम घुटरकुंडी में गुरुवार सुबह अचानक जंगली सुअर ने गन्ने के खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया. जिससे 8 मजबूरों को गंभीर चोंटें आई है. सभी घायलों को एंबुलेंस से पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है ।

जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस को देखते हुए कवर्धा के दोनों शक्कर कारखाने बंद हैं, लेकिन अब फिर से कारखाना में पेराई का काम शुरू किया गया है. यही वजह है कि घुटरकुंडी गांव के किसान काफी बड़े क्षेत्र में लगाए गए गन्ने की कटाई में लगे हुए थे. जंगल की ओर से एक सुअर आ गया और किसानों पर हमला कर दिया. सुअर के हमला करते ही वहां भगदड़ मच गई. जान बचाकर किसानों गांवों की तरफ भागे, तब जाकर उनकी जान बच पाई ।

इस हमले में प्रिया, मटरू राम, प्रेम सिंह, दुर्गेष कुमार साहू, फागू राम, चंद्रषेखर साहू और भीखेलाल सहित अन्य किसान घायल हो गए हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस से पंडरिया के सामुदायिक अस्पलात में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पंडरिया वन विभाग के एसडीओ एमसी देशलहरा ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंचकर जंगली सुअर को भगाने का प्रयास कर रही है. सभी घायलों को प्राथमिक तौर पर एक-एक हजार रूपए दिए गए है. इसके बाद वन विभाग द्वारा मुआवजा राशि भी दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच तीन-चार दिनों में, तैयारी

शेयर करेसीएम ने की थी पहल, गाइडलाइन के हिसाब से काम जारी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)। । प्रदेश में एम्स अस्पताल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब रायपुर मेडिकल कॉलेज में भी आने वाले तीन-चार दिनों में करोना जांच शुरू हो सकती है। कोरोना जांच के लिए यहां का लैब […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल