जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। जितिया पर्व पर यमुना में स्नान करने पहुंची दो युवतियों की शुक्रवार सुबह डूबने से मौत हो गई। हादसा वजीराबाद यमुना पुल के पास सूर घाट पर हुआ। दोनों परिवार के साथ पर्व मनाने पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

मृतकों की पहचान जखीरा निवासी काजल कुमारी (18) और पिंकी कुमारी (18) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्नान करते समय गहरे पानी में गईं
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त नीहारिका भट्ट ने बताया कि जितिया पर्व के मौके पर दोनों परिवार के साथ यमुना में स्नान करने सूर घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी की तरफ चली गईं। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण डूब गईं। उधर, परिजनों का आरोप है कि घाट पर गहरे पानी वाले हिस्से की सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। साथ ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी नहीं थी।

Leave a Reply

Next Post

कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'

शेयर करेगोविंदा संग रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं अभिनेत्री इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को लालबागचा राजा में एक साथ दर्शन करते […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल