असम मंत्रिपरिषद का पांच जून को विस्तार होगा: हिमंत बिस्वा सरमा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि अगले सप्ताह नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ उनके मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा। शर्मा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई थी। शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य शीर्ष गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरन बोरो शामिल थे।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि असम सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार पांच जून, 2026 को किया जाएगा।” उन्होंने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की संख्या या उनके नामों का उल्लेख नहीं किया। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आया है। उसने 126 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीट हासिल कीं। भाजपा ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद और बीपीएफ ने 10-10 सीट पर जीत दर्ज की। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले- देश के युवाओं में 'अद्भुत प्रतिभा' है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में कहा, “हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं